सूरजपुर | 12 जुलाई 2025
नशे के खिलाफ सूरजपुर पुलिस की सख्त मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। भटगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सोनगरा में घेराबंदी कर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹2 लाख आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी – दिलेश जायसवाल उर्फ़ चन्दन (21 वर्ष)
आरोपी अम्बिकापुर से सोनगरा होते हुए चांदनी बिहारपुर गांजा बेचने जा रहा था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उसे धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ऑपरेशन में शामिल टीम:
इस सफल ऑपरेशन में इन पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही:
- थाना प्रभारी: सरफराज फिरदौसी
- प्रधान आरक्षक: धुनेश्वर केरकेट्टा
- आरक्षकगण: संदीप शर्मा, श्याम साहू, दिनेश ठाकुर, रजनीश पटेल
अभियान जारी रहेगा
डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर (IPS) के नेतृत्व में जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान तेज़ किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध नशा तस्करी के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
"जिले को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।" – सूरजपुर पुलिस