सबाग। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सबाग क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मूडकम, च ग्रामीणों के अनुसार बिजली नहीं होने से मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कामकाज और रात के समय आवागमन सहित कई जरूरी कार्यों में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विकास की बात तो होती है, लेकिन आज भी कई गांव बुनियादी विद्युत सुविधा से जूझ रहे हैं। लचलचुआं, नहलू, पियारटोली, सेरंगडांड सहित आसपास के कई गांवों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शाम होते ही कई गांवों में अंधेरा छा जाता है। बिजली की सुविधा नहीं होने का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शाम के बाद पढ़ाई के लिए पर्याप्त रोशनी उपलब्ध नहीं होने से बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में शिक्षा के लिए बिजली बेहद जरूरी है, लेकिन बिजली की सुविधा के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार बिजली नहीं होने से मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कामकाज और रात के समय आवागमन सहित कई जरूरी कार्यों में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विकास की बात तो होती है, लेकिन आज भी कई गांव बुनियादी विद्युत सुविधा से जूझ रहे हैं।
प्रशासन से जल्द बिजली व्यवस्था की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मूडकम, चलचलचुआं, नहलू, पियारटोली, सेरंगडांड सहित बिजलीविहीन गांवों का जल्द निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक विद्युत लाइन एवं कनेक्शन की व्यवस्था की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की सुविधा मिलने से बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी और गांवों में शिक्षा, रोजगार तथा दैनिक जीवन से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी।
अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन और विद्युत विभाग की कार्रवाई पर है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अंधेरे से राहत मिल सके।

