
SABAG NEWS अलाव का सहारा लेते नजर आए लोग –
SABAG NEWS पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। हालांकि, बादलों के छंटते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। बीते मंगलवार की शाम उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं ने शहर में ठंड बढ़ा दी, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दिन के समय भी ठंडी हवाएं स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही हैं। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है, साथ ही सुबह के समय कोहरे का प्रभाव भी दिखाई दे सकता है।